Tuesday, January 13, 2026

Royal Enfield Himalayan 450: एडवांस फीचर्स, धांसू इंजन, और कीमत भी है कम

by Siddhik Times
0 comment
royal enfield himalayan 450 price

Royal Enfield Himalayan 450: रॉयल एनफील्ड ने अपनी टॉप ब्रांड बुलेट बाइक की नई वैरियंट, रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 (Royal Enfield Himalayan 450) को गोवा में आयोजित हो रहे Motoverse 2023 ईवेंट में लॉन्च किया है। अच्छी खबर यह है कि इसे अब बुक किया जा सकता है

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 में कई ऐसी विशेषताएं हैं जो बाइक प्रेमियों को अत्यंत प्रिय हो सकती हैं। इसकी पावर में सुधार किया गया है, इसका डिजाइन और भी बेहतर बनाया गया है, और इसे एक नया लुक देने का प्रयास किया गया है, जिससे यह और भी आकर्षक लगती है।

royal enfield himalayan 450 price

Royal Enfield Himalayan 450 price

Royal Enfield Himalayan 450 पवारफुल इंजन 

Royal Enfield की इस नये बाइक में 452cc का सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन है, जो 8000 rpm पर 39.5 BHP पावर और 5500rpm पर 40 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 6-स्पीड गियर बॉक्स भी है, और इसमें दो राइडिंग मोड्स – Eco और Performance, जो राइडर्स को विभिन्न शर्तों के तहत राइड करने का विकल्प देते हैं।

Royal Enfield Himalayan 450 कलर ऑप्शन & वेरिएंट

Royal Enfield कंपनी ने बताया है कि रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 तीन वैरिएंट्स और पांच आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगी।

Royal Enfield Himalayan 450 वैरिएंट्स – बेस, पास, और समिट

Royal Enfield Himalayan 450 कलर– काजा ब्राउन, पॉपी ब्लू, हिमालयन सॉल्ट, हैनले ब्लैक, और कैमेट व्हाइट।

Royal Enfield Himalayan 450 Features

नई हिमालयन 450 मॉडल में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और गूगल मैप्स इंटीग्रेटेड नेविगेशन शामिल है,  इसके अलावा, इस बाइक के फीचर्स में स्मार्ट ABS, 21 इंच फ्रंट और 17 इंच रियर स्पोक्ड व्हील्स, एल ई डी हेडलैंप, और 4 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी शामिल हैं।

Royal Enfield Himalayan 450 Price

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 की एक्स-शोरूम प्राइस भी बाहर आ गई है, जो बेस (काजा ब्राउन) के लिए 2.69 लाख, पास (स्लेट हिमालयन सॉल्ट, स्लेट पॉपी ब्लू) के लिए 2.74 लाख, समिट (कैमेट व्हाइट) के लिए 2.79 लाख और समिट (हैनले ब्लैक) के लिए 2.84 लाख है।

और पढ़ें: 171 Km की रेंज वाली Pure ecoDryft 350 इलेक्ट्रिक बाइक का धमाल

वनप्लस के नए स्मार्टफोन OnePlus 12 की खासियतें और कीमत: इस दिन होगा सब पता

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved