Thursday, December 4, 2025

Visa Free Travel: मलेशिया की यात्रा अब और भी आसान, वीजा फ्री ट्रैवल की सुविधा शुरू

by Siddhik Times
0 comment
मलेशिया की यात्रा अब और भी आसान, वीजा फ्री ट्रैवल की सुविधा शुरू

Visa Free Travel: क्या आप भी मलेशिया की मनमोहक सुंदरता का अनुभव करना चाहते हैं? क्या आप मलेशिया के लुभावने द्वीपों की सैर करना चाहते हैं और उसकी समृद्ध संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं? अगर हाँ, तो यह खबर आपके लिए है। अब आपको मलेशिया जाने से पहले वीजा के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

मलेशिया ने भारत के नागरिकों के लिए वीजा फ्री ट्रैवल की सुविधा शुरू कर दी है। यह सुविधा एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत दी जा रही है। इस सुविधा से पर्यटकों को मलेशिया घूमने का मौका मिलेगा। अगर आप मलेशिया जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। मलेशिया एक खूबसूरत देश है, जहां घूमने के लिए कई जगहें हैं! मलेशिया सरकार ने भारत के नागरिकों के लिए वीजा फ्री ट्रैवल की सुविधा शुरू कर दी है, जिससे अब मलेशिया की यात्रा करना और भी आसान गया है।

1 दिसंबर, 2023 से लागू इस नए नियम के तहत भारतीय नागरिक अब बिना किसी वीजा के 30 दिनों तक मलेशिया में रह सकते हैं। यानी अब आपको वीजा के लिए आवेदन करने की झंझट नहीं होगी और आप मलेशिया की अपनी यात्रा की योजना आसानी से बना सकते हैं।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाए कदम

कई देश अपनी पर्यटन नीति के तहत चुनिंदा देशों के नागरिकों के लिए वीजा फ्री ट्रैवल (visa free travel) की सुविधा दे रहे हैं, जिसमें अब मलेशिया का नाम भी शामिल हो गया है । यानी अगर आपकी मलेशिया की यात्रा का प्लान है तो आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। मलेशिया की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी यह कदम महत्वपूर्ण है। मलेशिया के लिए भारत पर्यटन की दृष्टि से हमेशा से एक आकर्षक पार्टनर रहा है।

अगर आप भी मलेशिया घूमने का प्लान कर रहे हैं,

वीजा फ्री ट्रैवल (visa free travel) की सुविधा भारतीय नागरिकों के लिए एक बड़ा अवसर है। अब वे मलेशिया की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्थलों, समृद्ध संस्कृति और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद बिना किसी परेशानी के ले सकते हैं। इसके अलावा, मलेशिया में घूमना काफी किफायती भी है, इससे पहले भी कई देशों ने भारत के नागरिकों के लिए वीजा फ्री ट्रैवल की सुविधा दी है, जैसे कि श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम।

और पढ़ें:  Cyberdost: साइबर दोस्त क्या है और इसका उपयोग कैसे करें

Virtus & Taigun Sound Edition: Volkswagen ने लॉन्च की दो नई कारें Virtus और Taigun, जानें कीमत और फीचर्स

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved