Friday, December 5, 2025

सोते समय कभी न रखें सिर के पास फोन, हो सकती हैं ये परेशानियां

by Siddhik Times
0 comment

आज के समय में मोबाइल फोन लोगों के जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा बन गया है। कहीं भी जाना हो लोग सबसे पहले अपने फोन को अपने पास रखते हैं। अगर कभी गलती से किसी का फोन खो जाए तो उसकी तो जान ही निकल जाती है। फोन की आदत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि लोग वॉशरूम में भी अपने साथ फोन लेकर जाते हैं। हर जगह फोन ले जाने की आदत अब सभी के लिए नॉर्मल सी हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ये आदत आपको काफी नुकसान पहुंचा सकती है। कई लोग देर रात तक फोन में लगे रहते हैं और नींद आने पर सिर के पास ही फोन रख कर सो जाते हैं। आपकी ये छोटी सी गलती आपको कई सारे नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

ये बात तो किसी से भी छुपी नहीं है कि मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करने से इसकी असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इसके साथ ही मोबाइल फोन हमारी लाइफ में स्ट्रेस की एक बड़ी वजह बना है। वहीं अगर आप रात को सोते समय फोन को अपने सिर के पास रख कर सोते हैं, तो आज ही अपनी इस आदत पर रोक लगा दें। आपकी ये छोटी सी गलती आपके लिए खतरा बन सकती है। अब सवाल ये आता है कि रात को सोते समय फोन को सिर के कितनी दूरी पर रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं इसके बारे में.

सोते समय कितनी दूरी पर रखें फोन ?

सबसे पहली और जरूरी चीज ये हैं कि आप जिस भी कमरे में सोते हैं उस कमरे में अपना फोन रखने की गलती न करें। अपने फोन को हमेशा ही किसी दूसरें कमरे में रखें। लेकिन कई बार किसी इमरजेंसी के चलते लोगों को अपने ही कमरे में फोन रखना पड़ जाता है, तो ऐसे में अपने फोन को एयरप्लेन मोड में कर दे फिर आप उसे अपने कमरे में रख सकते हैं। लेकिन इसके बात भी अपने फोन को सिर के पास रख कर सोने की गलती बिलकुल भी न करें। ऐसा करने के आपको कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।

सिर के पास फोन रखने के नुकसान

1. माइग्रेन की परेशानी

रात के समय अगर आप अपने सिर के पास फोन रखकर सोते हैं, तो आपको माइग्रेन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ-साथ इसका असर आपके ओवरऑल हेल्थ पर भी पड़ता है। इसलिए रात में सोने से पहले मोबाइल फोन से दूरी बना लेनी चाहिए।

2. स्ट्रेस में बढ़ोतरी

सोते समय सिर के पास फोन रखने से आपका स्ट्रेस लेवल काफी हद तक बढ़ सकता है। इसके साथ ही सुबह आपको सिर दर्द भी रह सकता है. मोबाइल से निकलने वाली रेडिएशन आपके दिमाग पर बुरा असर डालती है। तो इस गलती को करने से हमेशा बचे।

3. स्लीप क्वालिटी पर होगा असर

अगर आप फोन को एयरप्लेन मोड पर नहीं करते हैं तो बार-बार इसमें आने वाले मैसेज के आवाज से आपकी नींद खराब होती रहेगी और नींद पूरी न होने की वजह से आप सुबह को थकावट महसूस कर सकते हैं। जिसका असर आपके पूरे दिन के काम पर पड़ेगा।

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved