Saturday, December 6, 2025

भीषण गर्मी से बचने के लिए वीकेंड पर बनाएं इस जगह घूमने का प्लान

by Siddhik Times
0 comment
Weekend Getaway from Noida to Lansdowne

Weekend Getaway from Noida to Lansdowne: दिल्ली- नोएडा की चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। सुबह से ही लोगों को भीषण गर्मी का समाना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई लोग पहाड़ों में घुमने का प्लान बना रहा हैं, लेकिन काम से छुट्टी मिल पाना भी इतना आसान नहीं है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा जगह के बारे में बताने वाले हैं जहां जाने का प्लान आप अपने वीकेंड के दिनों में ही बना सकते हैं। खास बात ये है कि इस जगह की दूरी दिल्ली-एनसीर  से केवल 250 किलोमीटर ही है। इस जगह पर आप अपने कार की मदद से भी आसानी से जा सकते हैं। हम जिस जगह की बात कर रहे हैं उसका नाम है लैंसडाउन जोकि उत्तराखंड की पहाडियों में है। जहां आप घुमने के साथ ही इस चिलचिलाती गर्मी से भी कुछ समय के लिए बच सकेंगे।

आपको बता दें लैंसडाउन को उत्तराखंड की सुंदर जगहों में से एक माना जाता है। इसकी स्थापना ब्रिटिश राज के समय की गई थी, जोकि उस समय एक आर्मी कैंट था और उसमें गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट के लोग रहा करते थे। इस जगह पर आपको घुमने के लिए कई जगह मिल जाएंगी।

नोएडा से कैसे पहुंचे लैंसडाउन?

आपको जान के हैरानी होगी की लैंसडाउन नोएडा से केवल 250 किलोमीटर की दूरी पर है। इस जगह पर आप रोड की मदद से पहुंच सकते हैं। जिसके आपको सिर्फ 6 घंटे लगेंगे। इसके अलावा आप बस की मदद से भी इस जगह आसानी से पहुंच सकते हैं। वहीं कई लोग यहां ट्रेन की मदद से भी पहुंच सकते हैं। इसके लिए आपको देहरादून या काठगोदाम जाकर वहां से लैंसडाउन पहुंत सकते हैं। देहरादून से जाने के लिए 4 घंटे से ज्यादा समय लग सकता है। तो, काठगोदाम से लैंसडाउन आने में आपको 5 घंटे लग सकते हैं। तो, सबसे अच्छा तरीका है कि आप बाय रोड लैंसडाउन पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: इंटरमिटेंट फास्टिंग क्या है और यह कैसे काम करता है?

लैंसडाउन घूमने का कुल खर्चा

वहीं अगर बात की जाएं लैंसडाउन घूमने के कुल खर्चाें की तो, इसमें लगभग 5 से 7 हजार का खर्चा आ सकता है। बाकी आप लैंसडाउन कैसे जाते हैं, कहां ठहरते हैं, क्या खाते हैं और कहां-कहां घूमते हैं सब पर कई सारी चीजें निर्भर करती हैं। तो अगर वीकेंड पर कहीं आप जाने की सोच रहे हैं तो लैंसडाउन का चुनाव करें और यहां घूमने जाएं।

लैंसडाउन में घूमने के लिए जगहें

अब आखिर में बता कर लेते हैं कि आखिर लैंसडाउन में घूमने के लिए जाए कहा। तो आपको बता दें कि लैंसडाउन में घूमने की कई सारी जगहाएं हैं। जैसे सेंट मैरी चर्च, तारकेश्वर महादेव मंदिर, ट्रैवल कैफे, टिप-एन-टॉप व्यूप्वाइंट और भालूगढ़ झरना। इसके अलावा आप यहां तरह-तरह के एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। साथ ही पूरे रास्ते आपको पहाड़, झरना और तरह-तरह की चीजें देखने को मिल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: भीषण गर्मी में किचन को ठंडा रखने के बेहतरीन तरीके

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved