Tuesday, April 28, 2026

Tips to Reduce Kitchen Heat in Summer: भीषण गर्मी में किचन को ठंडा रखने के बेहतरीन तरीके

by Siddhik Times
0 comment
Tips to Reduce Kitchen Heat in Summer

Tips to Reduce Kitchen Heat in Summer: इन दिनों देश के कई राज्यों में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। लोगों का दोपहर के समय सड़कों पर निकला मुश्किल हो गया है। गर्मी से बचने के लिए लोगों को एसी (AC) और कूलर की मदद लेनी पड़ रही है। लेकिन इस गर्मी से महिलाओं का बच पाना मुश्किल ही है। क्योंकि उन्हें अपने परिवार वालों के लिए सुबह-दोपहर और रात को खाना तो बनाना ही है। जिसके लिए उन्हें इस भीषण गर्मी में भी किचन में काम करना पड़ता है। ये बात किसी से छुपी नहीं हैं कि घर के दूसरे कमरों की तुलना में किचन सबसे ज्यादा गर्म होता है। जिसमें महिलाओं के जाकर काम करना होता है। वहीं कई बार तो किचन इतना छोटा होता है, जहां वैंटिलेशन के लिए भी जगह नहीं होती है।

ऐसे में सवाल ये आता है कि इस भीषण गर्मी में किचन की हीट को कम कैसे किया जाए। जिससे यहां काम करने में लोगों को परेशानी न हो। इस सवाल का जवाब आपको मिलेगा हमारे इस अर्टिकल में।

चूने से मिलेगी ठंड़क

आपको सुनने में थोड़ अटपट सा लगेगा लेकिन घर को ठंड़ रखने के लिए चूने का इस्तेमाल करना एक देसी तरीका है। इसका इस्तेमाल कई सालों से किया जा रहा है। आप भी अपने किचन को हिट से बचाने के लिए चुने का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस किचन की बाहर की दीवारों पर ट्रांसपेरेंट कवर लगाना होगा। इसके बाद आप उस कवर पर चूना पुतवा ले। इस तरकीब से आप अपने किचन पर सुरज की किरणों से आने वाली हीट को रिफ्लेक्ट कर सकेंगे। जिससे आपका किचन गर्म नहीं होगा।

इंडक्शन का करें इस्तेमाल

हमारे देश में लगभग सभी घरों में गैस स्टोव पर ही खाना बनाया जाता है। गर्मी में इसका इस्तेमाल करने से किचन के अंदर गर्मी फैल जाती है। जिस वजह से गर्मियों के समय किचन में खड़ा हो पाना भी काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए गर्मी के दौरान किचन में गैस स्टोव की जगह पर इंडक्शन का इस्तेमाल करना चाहिए , जिससे किचन में कम गर्मी फैले।

चिमनी से मिलेगा कई फायदा

अपने किचन को सुंदर बनने और गर्मी के दौरान इसमें कम हीट प्रोड्यूस करवाना चाहते हैं, तो इसका सबसे बढ़िया तरीका है किचन में अच्छे अप्लायंस लगवाना। इसलिए कई लोगों की ओर से सलाह दी जाती है कि किचन में चिमनी जरूर ही रखनी चाहिए। जिससे किचन में खाना बनाते समय सारी हीट उसी चिमनी से बाहर चली जाए और किचन में गर्मी न हो।

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved