Thursday, December 4, 2025

बच्चों को इंग्लिश में फ्लूएंट बनाने की जानिए ये आसान टिप्स| English Speaking Tips for Children

by Siddhik Times
0 comment
English Speaking Tips for Children (Image from Canva)

English Speaking Tips for children: आजकल, दुनिया भर में इंग्लिश एक महत्वपूर्ण भाषा है। यह व्यवसाय, शिक्षा, और यहां तक ​​कि मनोरंजन के लिए भी आवश्यक है। इसलिए, इंग्लिश का आना और बोलना आज के समय में बहुत महत्वपूर्ण हो गया है इंग्लिश का आना आत्मविश्वास को बढ़ाता है बल्कि भारत के साथ साथ दुनिया भर में भी रोजगार के अवसरों को खोलने में मदद करता है।

हर पेरेंट्स कि चाहत होती है की उनके बच्चे भी फर्राटेदार इंग्लिश बोले और पेरेंट्स भी अपने बच्चों को इंग्लिश सिखाने के लिए खूब मेहनत करते है उन्हें अच्छे स्कूल में पढ़ाते हैं। इस लेख में हम बच्चों को फ्लूएंट इंग्लिश सीखने में मदद करने के लिए कुछ सुझाव (English Speaking Tips for children) प्रस्तुत कर रहे हैं जो बच्चों को अच्छे से इंग्लिश बोलने में काफी मदद कर सकते हैं:

शुरुआत से ही इंग्लिश बोलना शुरू करें।

जितनी जल्दी आप बच्चे को इंग्लिश बोलना शुरू कराएंगे, उतना ही बेहतर और तेजी से वह इंग्लिश सीखेगा। बच्चे भाषा सीखने के लिए बहुत कुशल होते हैं, क्योंकि इस उम्र में उनकी भाषायी क्षमताएं बहुत तेजी से विकसित हो रही होती हैं। इसलिए शुरुआती वर्षों में छोटे बच्चों को इंग्लिश में ढालना थोड़ा आसान हो जाता है।

बच्चे को इंग्लिश में फिल्में, टीवी शो, और वीडियो देखाएं।

इंग्लिश में फिल्में, टीवी शो, और वीडियो देखना अपने बच्चे को इंग्लिश में ढालने का एक और अच्छा तरीका है। जब बच्चे इंग्लिश में सुनते हैं, तो वे भाषा को बोलने का तरीका और शब्दावली सीखते हैं। अगर आपका बच्चा बहुत छोटा है तो उसे अंग्रेजी की कविताएं सुनने की आदत डालें। ऐसा माना जाता है कि सुनने से हमें सबसे ज्यादा याद होता है। वहीं अगर आपका बच्चा बड़ा है तो आप उसे हैरी पॉटर जैसी फिल्में भी देखने के लिए कह सकते हैं। वीडियोस के लिए सबसे अच्छा है यूट्यूब! यूट्यूब का सदुपयोग बहुत अच्छे से किया जा सकता है क्योकि यूट्यूब पर आपको बहुत से चैनल्स मिल जाएंगे जो इंग्लिश के लिए ऑनलाइन क्लासेज प्रोविडेंस करते है फ्री में!

क्या अपमान करने और अपशब्द बोलने से ग्रह बनते हैं दुश्मन? जानें अशुभ फल

शब्दकोश/ डिक्शनरी की लें मदद

घर पर अंग्रेजी सीखने के लिए डिक्शनरी को इस्तेमाल करना सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। इससे हमें शब्दों के उच्चारण, स्पेलिंग और अर्थ के बारे में बहुत अच्छे से जानकारी मिलती है। साथ ही अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ होने के बाद हमारे पास यूज करने के लिए ज्यादा शब्द होते हैं। लेकिन आज के समय में पेरेंट्स इंटरनेट या गूगल की सहायता से और अच्छे से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

बच्चो को प्रोत्साहित करे उन्हें टोके नहीं

कुछ पेरेंट्स की आदत होती है, यदि बच्चा गलत इंग्लिश बोल रहा होगा तो वे उसे बीच में ही टोककर उसकी भाषा में सुधार करने लगते हैं। ध्यान रखें, इस समय बच्चा सिर्फ सीख रहा होता है। ऐसे में उसकी बात पूरी होने के बाद ही आपको कुछ बोलना चाहिए। इस तरह उन्हें रोकने या टोकने से उनका उत्साह काम हो जाता है पहले उनकी पूरी बात सुने फिर उसके बाद उनके शब्दों या वाक्यों को सही करे! इसलिए, अपने बच्चे को इंग्लिश में गलतियाँ करने से न डराएं। बल्कि उसे गलतियों से सीखने में मदद करें।

बच्चे को इंग्लिश में खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित करें।

खेल खेलना अपने बच्चे को इंग्लिश में ढालने का एक मजेदार और आकर्षक तरीका है। कई खेल हैं जो इंग्लिश में खेले जा सकते हैं, जैसे कि स्क्रैबल, बोर्ड गेम, और वीडियो गेम। बच्चे को कॉन्फिडेंट होकर अंग्रेजी बोलना सीखने में मदद करने के लिए आप उसके साथ वर्ड गेम्स खेल सकते हैं। जैसे की आप बच्चे को A से Z तक किसी भी अल्फाबेट को देकर उससे दिए गए अंग्रेजी लेटर के इंग्लिश शब्दों के बारे में पूछ सकते हैं। फिर इसी प्रक्रिया को खुद पर भी दोहराएं। इसी टास्क को बच्चे को भी दें।

प्रैक्टिस जरूर करवाएं

कुछ भी सीखने के लिए प्रैक्टिस करना बहुत जरूरी है। ऐसे में पेरेंट्स को इन सभी बातों के साथ इस बात का भी ध्यान रखना है कि आपका बच्चा रोजाना कम से कम आधे से 1 घंटे के लिए अंग्रेजी की प्रेक्टिस जरूर करें। जो भी दिन भर में उसने सीखा है उसकी प्रैक्टिस जरूर करें

इन टिप्स (Fluent English Tips for Children) की सहायता से आप अपने बच्चे को अच्छी इंग्लिश बोलना सीखने में मदद कर सकते हैं।

Read More: परीक्षा में स्ट्रेस से कैसे निपटें: परीक्षा में सफलता के टिप्स

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved