Table of Contents
TNPSC Recruitment 2024: तामिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) की ओर से हाल ही में ग्रुप-4 में उम्मीदवारों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार TNPSC की आधिकारिक वेबसाइट Tnpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन मोड में रखा गया है।
TNPSC Recruitment 2024 परीक्षा तिथि
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार टीएनपीएससी परीक्षा 09 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। बता करें परीक्षा के समय की तो वह सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक रखा गया है।
क्या है TNPSC भर्ती परीक्षा पैटर्न ?
परीक्षा में एक ही पेपर होगा और प्रश्न एसएसएलसी या कक्षा 10 के अधार पर पूछे जाएंगे। पेपर को दो खंडों में विभाजित किया जाएगा – सेक्शन ए या तमिल पात्रता-सह स्कोरिंग टेस्ट में 150 नंबर के लिए 100 प्रश्न होंगे। वहीं सेक्शन बी में 150 नंबर के लिए जनरल स्टडी जिसमें 75 प्रश्न और एप्टीट्यूड और मेंटल एबिलिटी टेस्ट में 25 प्रश्न शामिल किए जाएंगे।
TNPSC Recruitment 2024 आयु सीमा ?
TNPSC की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार ग्राम प्रशासनिक अधिकारी, वन रक्षक, ड्राइविंग लाइसेंस वाले वन रक्षक, वन प्रहरी , वन चौकीदार के पदों को छोड़कर, सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को 1 जुलाई, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करनी चाहिए और 32 वर्ष पूरे नहीं करने चाहिए। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2024 को 21-32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
TNPSC भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?
Step 1 – सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाएं।
Step 2 – होमपेज पर टीएनपीएससी भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
Step 3 – विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें
Step 4 – आवेदन पत्र सबमिट करें और इसे डाउनलोड करें।