Thursday, December 4, 2025

Virtus & Taigun Sound Edition: Volkswagen ने लॉन्च की दो नई कारें Virtus और Taigun, जानें कीमत और फीचर्स

by Siddhik Times
0 comment
Virtus & Taigun Sound Edition Launched

Virtus & Taigun Sound Edition: नई एसयूवी की धमाकेदार एंट्री के साथ, फॉक्सवैगन ने भारतीय बाजार में धूम मचा दी है। Virtus और Trigun मॉडल्स को लेकर उन्होंने प्रीमियम फीचर्स के साथ बाजार में कदम रखा है। इनमें से साउंड एडिशन नामक विशेष मॉडल को लॉन्च किया गया है, जिसने इन कारों को और भी खास बना दिया है। फॉक्सवैगन ने इन कारों को और भी खास बनाने के लिए 7 स्पीकर्स और एमप्लीफायर जैसी शानदार साउंड सुनिश्चित किए हैं, ताकि गाड़ी में सफर करते समय आपको बेहतर म्यूजिक और साउंड एक्सपीरियंस मिले।

शानदार साउंड फीचर्स

इन नए मॉडल्स में सबवूफर और एमप्लीफायर जैसे शानदार साउंड फीचर्स शामिल हैं, जो इन्हें आपके संगीत और म्यूजिक का नया अनुभव देने के लिए और भी खास बनाते हैं। इन कारों में बेहतर साउंड और म्यूजिक का अनुभव करने के लिए 7 स्पीकर्स और एमप्लीफायर लगाए गए हैं। यह पहली बार हुआ है कि कोई कार निर्माता ने म्यूजिक स्पेसिफिक स्पेशल एडिशन बाजार में लाया है, जबकि अन्य स्पेशल मॉडल्स में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव होते हैं।

Virtus & Taigun Sound Edition :स्पेशल फीचर्स और विशेषताएं

Sound Edition मॉडल्स में न केवल साउंड फीचर्स, बल्कि कई और शानदार विशेषताएं भी हैं। 8 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटीलेटेड और पावर युक्त फ्रंट सीट, 6 एयरबैग, ऑटो डीमींग IRVM और रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसी सुविधाएं इन गाड़ियों को और भी खास बनाता हैं।

Virtus & Taigun Sound Edition इंजन

साउंड एडिशन Taigun और Virtus के डायनामिक लाइन पर आधारित है और 1 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन विकल्प में उपलब्ध इन दोनों मॉडलों में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की विशेषता है।

Virtus & Taigun Sound Edition की कीमत

Virtus साउंड एडिशन की शुरुआती कीमत 15.52 लाख रुपए से शुरू होती है और Taigun साउंड एडिशन की कीमत 16.33 लाख रुपए से आरंभ होती है। Virtus साउंड एडिशन की एम टी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.52 लाख रुपए है और ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 16.177 लख रुपए है, जबकि Taigun साउंड एडिशन की शुरुआती कीमत एक्स शोरूम प्राइस 16.33 लाख रुपए एम टी वेरिएंट के लिए है और टॉप लाइन ऑटोमेटिक वेरिएंट के लिए 17.90 लाख रुपए है।

फॉक्सवैगन की साउंड एडिशन गाड़ियां उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हैं जो बेहतर साउंड और म्यूजिक एक्सपीरियंस की तलाश में हैं। इन गाड़ियों में कई अन्य आधुनिक सुविधाएं भी दी गई हैं, जो इनकी कीमत को उचित बनाती हैं।

और पढ़ें: Royal Enfield Himalayan 450: एडवांस फीचर्स, धांसू इंजन, और कीमत भी है कम

हैप्पी मैरिड लाइफ के टॉप 9 मंत्र: खुशियों से भरे रिश्तों का सफल राज

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved