Tuesday, January 13, 2026

कान्सटीट्यूशनल क्लब में गूंजी हरियाली की जयकार, पर्यावरण योद्धा वाईपी सिंह को मिला सम्मान

by Siddhik Times
0 comment
New Delhi

New Delhi: शिक्षक दिवस के अवसर पर कमला ग्राम विकास संस्थान द्वारा राजधानी दिल्ली स्थित कान्सटीट्यूशनल क्लब में ‘भाषाई लोकतंत्र और भारतीय शिक्षण परंपरा’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन (INA) के अध्यक्ष वाईपी सिंह को विशेष सम्मान से नवाज़ा गया।

यह सम्मान उन्हें देशभर में हरियाली फैलाने और पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के उनके अथक प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सांसद कालीचरण जी, पद्म भूषण राम बहादुर राय जी, पद्मश्री अशोक भगत जी और एम्स नई दिल्ली के संजय राय जी सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।

पिछले 38 वर्षों से INA नर्सरी व्यवसाय से जुड़े लोगों का भरोसेमंद संगठन रहा है। 2018 में वाईपी सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद इस संगठन ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई और देश के हर राज्य में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। आज INA सिर्फ नर्सरी मालिकों का समूह नहीं, बल्कि एक विशाल परिवार बन चुका है, जिसमें गांव की छोटी नर्सरी से लेकर बड़े शहरी प्लांटेशन सेंटर तक सभी शामिल हैं। हर सदस्य पर्यावरण बचाने और हरियाली बढ़ाने में योगदान दे रहा है।

कमला ग्राम विकास संस्थान ने इस समारोह के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया कि सच्चा विकास तभी संभव है जब हम अपनी जड़ों यानी पर्यावरण को सहेजें और संवारें। 5 सितंबर का यह दिन न केवल वाईपी सिंह को सम्मानित करने का अवसर था, बल्कि उन अनगिनत हाथों को भी सलाम था, जो हर दिन पौधों और मिट्टी से जुड़कर हमारे आने वाले कल को सुरक्षित और हरा-भरा बनाने में लगे हैं।

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved