Thursday, December 4, 2025

BPSC ने जारी की TRE 3 परीक्षा की नई तारीख, अब इस दिन होगी परीक्षा

by Siddhik Times
0 comment
BPSC TRE 3 Exam Date

BPSC TRE 3 Exam Date : बिहार की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक BPSC TRE परीक्षा को लेकर हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसके अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC की तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की तरीखों का एलान किया है। जानकारी के अनुसार BPSC TRE 3 परीक्षा का आयोजन 19 से 22 जुलाई 2024 के बीच में किया जाने वाला है। BPSC TRE 3 परीक्षा में हिस्सा लेने वाले सभी उम्मीदवारों में से 87 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को शिक्षकों के पदों के लिए चुना जाएगा। आपको बता दें इससे पहले आयोग ने 27 से 29 जून तक परीक्षा आयोजित करने का एलान किया था, लेकिन इसमें बदलाव कर दिया गया है। इस बार में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार BPSC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी किया गया नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

आपको बता दें BPSC TRE 3 की भर्ती परीक्षा की डेट में कई बार बदलाव किए गए हैं। जारी नोटिस के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग के तीसरे चरण में होने वाली भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 87 हजार 774 पदों पर उम्मीदवारों को चुना जाएगा। इस दौरान गेस्ट शिक्षकों पर भी मौका दिया जा रहा है। नोटिस के अनुसार गेस्ट शिक्षकों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 से 10 जून 2024 तक के लिए खोली गई थी।

कब जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड?

बताया जा रहा है कि बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्टर्ड कैंडिडेट को निर्धारित समय पर एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड BPSC की अधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। जिससे उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म-तिथि के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवारों को ध्यान रखना है कि परीक्षा के लिए जाते समय एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो युक्त आधिकारिक पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा। तीसरे चरण की परीक्षा का आयोजन एक की शिफ्ट में किया जाएगा. वहीं इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और फिर उन्हें नियुक्ति दी जाएगी.

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved