Wednesday, January 14, 2026

घुटनों को भी पार कर जाएंगे आपके बाल, इतना फायदेमंद है ये तेल

by Siddhik Times
0 comment
Fenugreek oil to stop hair fall

Fenugreek oil to stop hair fall: लंबे और घने बाल हर लड़की का सपना होता है। लेकिन बदलते मौसम और खराब पानी के चलते हर किसी को बाल झड़ने की परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। इस परेशानी को दूर करने के लिए लोग कई तरह के शैम्पू और केमिकल अपने बालों पर इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, जिससे बाल झड़ने की समस्या कम तो नहीं होती, लेकिन इससे उनके बाल दिन पर दिन कमजोर होते चले जाते हैं। अगर आप भी इस तरह की परेशानी का समाना कर रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए बालों को लंबा और घना बनाने का नुस्खा लेकर आए हैं। जिसके इस्तेमाल में कुछ ही समय में आपके बाल झड़ना न केवल बंद हो जाएगें बल्कि वो मजबूत होने के साथ-साथ घुटनों से भी नीचे पहुंच जाएंगे।

कई डॉक्टरों का कहना होता है कि एक अच्छी – बैलेंस डाइट और अच्छे शैम्पू की मदद से आप अपने बालों को बढ़ा सकते हैं। लेकिन ये बात हर किसी के लिए काम नहीं करती। तो ऐसे में जरूरत होती है अपने बालों के लिए कुछ अलग तेल की। मेथी को हमेशा ही बालों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है जिसमें मौजूद कई तरह के गुण हमारे बालों को बढ़ाने में काफी मदद करते हैं। ऐसे में हम आज बालों के लिए मेथी से बने एक ऐसे तेल की रेसिपी के बारे में बताने वाले में जिसके फायदे बहुत ही ज्यादा हैं। इस तेल में मेथी का इस्तेमाल किया गया है जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने, स्कैल्प का गंदगी को साफ करने, बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और गंजेपन की समस्या को दूर करने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं इस फायदेमंद तेल को बनाने का तरीका।

तेल बनाने के लिए जरूरी चीजें (Fenugreek oil to stop hair fall)

इस तेल को बनाने के लिए आपको सबसे पहले 1 कटोरी मेथी दाना लेना होगा। इसके साथ ही आधा बाउल नारियल का तेल, 1 कटोरी कैस्टर का तेल, 1 बोतल पानी।

तेल को कैसे करें तैयार

इस तेल को बनाने का तरीका बेहद असान है। इसके लिए आपको सबसे पहले 1 कटोरी मेथी दाने को मिक्सी में पीस लेना है। इसके बाद एक बड़े और चौड़े पैन के ऊपर एक कांच का बाउल रखें। अब पैन में पानी डाले जिससे कांच के बाउल का नीचे का हिस्सा उसमें डुब जाएं। इसके बाद कांच के बाउल में नारियल का तेल डाले और गरम होने दे। कुछ देर बाद उसमें कैस्टर का तेल डाल कर मिक्स कर ले। जब तेल अच्छे से पक जाएं तो उसमें पीसी हुई मेथी डाल दे और उसे अच्छे से मिला ले। जब ये अच्छे से पक जाएं और तेल थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसे एक कांच की डिब्बी में भरकर रख दें।

कैसे करें इसका इस्तेमाल ?

अब आपका मेथी का तेल इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसका इस्तेमाल आप बाकि तेल की तरह कर सकते हैं। नहाने से लगभग 1 या 2 घंटे पहले इसे अपने बालों पर लगा दे और फिर उसे किसी भी शैम्पू से वॉश कर ले। इसके अच्छे और जल्दी प्रभाव को देखने के लिए आप इस तेल को रात के समय अपने बालों में लगाकर रखे और सुबह के समय उसे वॉश कर ले। कुछ ही दिनों में आपको इस तेल का असर देखने को मिल जाएगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि आप इस मेथी के तेल को लगभग दो हफ्ते कर स्टोर करके रख सकते हैं।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में बताएं गई चीजों को इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लेने न भूले। क्योंकि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले इसकी जांच कर ले।)

इसे भी पढ़ें: रोजाना सिर्फ इतने मिनट की जॉगिंग और पाये अद्भुत फायदे

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved