Tuesday, December 9, 2025

Samsung Galaxy A25 5G Smartphone-लॉन्च से पहले ही हो रहा है धमाल!

by Siddhik Times
0 comment
Samsung Galaxy A25 5G

सैमसंग कंपनी के स्मार्टफोन्स ने आज पूरी दुनिया में धूम मचा रखी हैं। Samsung कंपनी धाकड़ फीचर्स के साथ अपने स्मार्टफोन्स लॉन्च करती है। हाल ही में कंपनी ने Samsung Galaxy A25 5G स्मार्टफोन को लेकर चर्चा का केंद्र बनाया है, जिसने लॉन्च से पहले ही मार्केट में काफी धूमधाम मचा दी है। पहले से ही इस स्मार्टफोन की फीचर्स लीक हो रही थीं, और अब इसकी लॉन्चिंग डेट और कीमत की भी खुलासा हो गई है। इस बार की जानकारी का खुलासा विन फ्यूचर ने किया है, चलिए इस स्मार्टफोन (Samsung Galaxy A25 5G) के बारे में और जानते हैं।

क्या है स्मार्टफोन की लीक लॉन्चिंग डेट: Samsung Galaxy A25 5G Launching Date

जब से पता चला है कि सैमसंग कंपनी का Samsung Galaxy A25 5G स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है, तब से स्मार्टफोन की कोई न कोई जानकारी लीक हो रही है। इस बार स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट और कीमत की डिटेल्स लीक हुई हैं। विन फ्यूचर की रिपोर्ट के अनुसार यह स्मार्टफोन स्विट्जरलैंड में 7 से 19 दिसंबर तक लॉन्च हो सकता है, और इस स्मार्टफोन की पहली सेल भी स्विट्जरलैंड में ही हो सकती है।

Samsung Galaxy A25 5G की विशेषताएं

सैमसंग गैलेक्सी A25 5जी स्मार्टफोन के लॉन्च की जल्द होने की संभावना है। इसके बारे में कुछ जानकारियाँ सामने आ रही हैं, जिसमें स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स, और कीमत शामिल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी A25 5जी एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और इसमें One UI 6 की लेयर होगी। फोन में सैमसंग के Exynos 1280 चिपसेट का उपयोग होगा और यह 6 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकता है। स्टोरेज के लिए 128 जीबी और 256 जीबी की विकल्प भी हो सकते हैं।

Samsung Galaxy A25 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स: Samsung Galaxy A25 5G Specifications

कंपनी के इस स्मार्टफोन में Exynos 1280 चिपसेट और 6.5 इंच की फुल एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 25W का फास्ट चार्जर सपोर्ट हो सकता है। वहीं स्मार्टफोन में 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP का मैक्रो सेंसर और 13MP का सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है। इसके साथ ही समार्टफोन में 6 जीबी की रैम और 128 जीबी का स्टोरेज, और 8 जीबी की रैम और 256 जीबी का स्टोरेज शामिल हो सकता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा एक लाइन के डिजाइन में हो सकता है और फ्रंट में बेज़ल्स में एक फ्लैट दिखेगा जो इन्फिनिटी यू नॉच का हो सकता है। बैक में ग्रिड का पैटर्न हो सकता है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ब्लैक, ब्लू और ग्रीन में हो सकता है।

Samsung Galaxy A25 5G स्मार्टफोन की कीमत:Samsung Galaxy A25 5G price

स्विट्जरलैंड में स्मार्टफोन की कीमत 279 स्विस फ्रैंक हो सकती है, जो भारतीय रुपये में लगभग 26,315 रुपये हैं। वहीं, जर्मनी में स्मार्टफोन की कीमत 269 से 289 यूरो के बीच हो सकती है, जो भारतीय रुपये में लगभग 24,000 से 26,000 रुपये तक हो सकती है। इस समय तक भारतीय लॉन्च और कीमत की जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन आशा है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन की भारतीय रिलीज़ की घोषणा कर सकती है।

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved