Tuesday, January 13, 2026

सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी , 4 जून से पहले करें आवेदन

by Siddhik Times
0 comment
ESIC Latest Job 2024

ESIC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम में नौकरी पाने का अच्छा मौका आया है। हाल ही में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से प्रोफेसर के अगल-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए 21 मई से शुरू की गई आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही खत्म होने वाली है। ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक अपना एप्लिकेशन फॉर्म सब्मिट नहीं किया है वे जल्दी ही ESIC की आधिकारिक वेबसाइट www.esic.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जून 2024 रखी गई है।

ESIC पदों के लिए क्या है जरूरी योग्यता

आपको बता दें ESIC की इस भर्ती के जरिए प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सुपर स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजिडेंट्स के कुल 106 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होनी चाहिए।साथ ही सुपर स्पेशिलटी में पीजी की डिग्री होनी चाहिए। सुपर स्पेशलिटी स्पेशलिस्ट के लिए भी उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होनी अनिवार्य है। वहीं सीनियर रेजिडेंट के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कन्सर्न्ड स्पेशिलिटी में पीजी की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ इच्छुक उम्मीदवारों के पास एनएमसी/स्टेट मेडिकल काउंसिल/ स्टेट डेंटल काउंसिल रेजिस्ट्रेशन भी होना जरूरी है।

ESIC के लिए आवेदन शुल्क

ESIC में आवेदन करने के दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, पीएच और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों के साथ ही ESIC के रेगुलर कर्मचारियों को किसी तरह की एप्लिकेशन फीस नहीं देनी पड़ेगी। वहीं अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को 225 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इन सभी पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह की कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर ही उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा।

किन पदों पर मिलेगी कितनी सैलरी?

जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार प्रोफेसर के लिए 2 लाख 1 हजार 213 प्रति महिना सैलरी रखी गई है। वहीं असोसिएट प्रोफसर के पदों के लिए 1 लाख 33 हजार 802 रुपए, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए 1 लाख 14 हजार 955 रुपए, सुपर स्पेशलिस्ट फुल टाइम- एंट्री लेवल के लिए 2 लाख रुपए, सीनियर रेजिडेंट के बेसिक पे 67 हजार 700 रुपए और इसके साथ NPA+ अन्य तरह के अलाउंसेज भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़े :  युवाओं के लिए रेलवे में निकली बंपर नौकरियां, आज ही करें आवेदन

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved