Thursday, January 15, 2026

युवाओं के लिए रेलवे में निकली बंपर नौकरियां, आज ही करें आवेदन

by Siddhik Times
0 comment
South Eastern Railway Recruitment 2024

South Eastern Railway Recruitment 2024: रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी आई है। हाल ही में दक्षिण पूर्व रेलवे यानी South Eastern Railway ने असिस्टेंट लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के पदों पर इच्छुक युवाओं से आवेदन मांगे हैं। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, वे 12जुन 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को South Eastern Railway की अधिकारिक वेबसाइट rrrcser.co.in पर जाकर अप्लाई करना होगा।

कितने पदों पर की जा रही भर्तिया?

दक्षिण पूर्व रेलवे के जारी किए गए नोटिफकेशन के अनुसार लोको पायलट और ट्रेन मैनजर के कुल 1,202 पदों पर युवाओं की नियुक्ति की जाएगी। इममें असिस्टेंट लोको पायलट के 827 पद हैं। इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य रखा गया है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है। इसके अलावा ट्रेन मैनेजर के 375 पदों को भर्ती की जाएगी। जिसके लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय से ग्रेजुएट होना जरूरी रखा गया है।

जरूरी आयु सीमा?

South Eastern Railway के जारी किए गए पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 साल रखी गई है। वहीं बात की जाए अधिकतम आयु सीमा की तो 42 साल तक के उम्मदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए छूट भी दी गई है। एप्लेकिशन फॉर्म भरने के दौरान किसी भी उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

South Eastern Railway Recruitment: कैसे करें आवेदन?

Step 1 – रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrrcser.co.in पर जाएं।
Step 2 – इसके बाद GDSE 2024 Online/E Application के लिंक पर क्लिक करें।
Step 3 – अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन का लिंक खुलगा।
Step 4 – रजिस्ट्रेशन के समय पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से भरे और सब्मिट कर दें।
Step 5 – अब रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगइन करें और पूरा एप्लिकेशन फॉर्म ध्यान से भरें।
Step 6 – आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही साइज में अपलोड करने के बाद अपने पोस्ट की प्राथमिकता सेलेक्ट करें।
Step 7 – फाइनल भरे हुए फॉर्म को चेक करें और उसका आगे के लिए प्रिंट आउट निकाल रख लें।

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved