Table of Contents
Second Solar eclipse 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण सभी ने 8 अप्रैल को देखा था। वहीं अब जल्द ही लोगों का सामना साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण से भी होने वाला है। जिसमें चांज सूर्य को अपने छाया से पूरी तरह से ढक लेगा। इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य के प्रकाश पूरी तरह से गायब सा हो जाएगा। इसके अलावा कई जगहों पर लोगों को कुछ अलग-अलग तरह की चीजें भी देखने को मिल सकती हैं। देश-दुनिया के कई लोग साल 2024 के दूसरे सूर्य ग्रहण (Second Solar eclipse 2024) के लगने का बड़े ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार लगने वाला ये सूर्य ग्रहण अन्य दूसरे ग्रहणों से कुछ खास होने वाला है। जिसके चलते कई वैज्ञानिकों को भी इसका इंतजार है।
आग की अंगूठी के जैसे दिखेगा सूरज
बताया जा रहा है कि साल 2024 का दूसरी बार लगने वाला ये सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। माना जाता है कि इस दौरान जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है तो आसमान में सूर्य किसी आग की अंगूठी की तरह दिखने लगता है। जिसे कई लोग रिंग ऑफ फायर के नाम से भी जानते हैं।
कब लगेगा साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण (Second Solar eclipse 2024)?
आपको बता दें साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को दिखाई देने वाला है। यह ग्रहण छह घंटे से ज्यादा समय तक लगेगा, जो भारतीय समय के अनुसार रात 9 बज कर 13 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन यानि 3 अक्टूबर को सुबह के 3 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा। रात के समय इस ग्रहण के लगने के चलते भारत में ये ग्रहण नहीं दिखाई देगा।
किन देशों में दिखाई देगा ग्रहण ?
साल 2024 का दसरा सूर्य ग्रहण दुनिया के कई देशों में दिखने वाला है, जिसमें दक्षिण अमेरिका के उत्तरी हिस्सों से लेकर आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली और प्रशांत महासागर शामिल हैं। इन जगहों पर इस खगोलीय घटना को आसानी से देखा जा सकता है क्योंकि ग्रहण के समय इन जगहों में सुबह का समय होगा। बताया जा रहा है कि खगोली विज्ञानियों ने साल 2024 के लगने वाले दूसरे सूर्य ग्रहण को अपनी तैयारी पूरी कर ली है।