Table of Contents
Bhuna Chana For Weight Loss: जब भी सर्दियों का मौसम आता है सभी का मन कुछ चटपच या तला भूना खाने का होने लगता है। लेकिन इस दौरान वह इस बात का ध्यान नहीं रखते की ज्यादा बाहर का या तला भूना खाने से उनके शरीर में चर्बी बढ़ने लग जाती है। और अगर इसपर रोक ना लगे तो मोटापा बढ़ता ही चला जाता है। इसके अलाव ठंड के मौसम में मोटापा बढ़ने की एक और वजह है, वह है आलस। ठंड के मौसम में लोग एक्सरसाइज करने या योग करने में आलस करते हैं। जिस वजह से उन्हें सुस्ती आती है। अब सवाल ये आता है कि आखिर सर्दियों के मौसम में आपने आप को लोग फिट कैसे रखें। तो इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है आपको बस अपनी डाइट में भूने चने को शामिल करना है।
भूने चने में होते हैं किस प्रकार के गुण?
भूने चने में कई तरह के गुण पाए जाते हैं, इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और फाइबर जैसे कई तरह के गुण मिल जाएंगे। इसके अलावा भूने चने में ढेरों विटामिन्स भी होते हैं जो आपकी सेहत के लिए जरूरी है। भूने चने को गुणों का खजाना भी कहा जाता है। इसलिए लोग खुद को हेल्दी रखने के लिए भुने चने को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें: खुद को रोगों से बचाने के लिए प्राकृतिक घरेलू उपाय
भुना चना वजन घटाने में है कैसे मददगार?
अगर आप भी सर्दियों का मौसम आते ही मोटापे से परेशान होने लगते हैं और इससे छूटकारा पाना चाहते हैं तो, इसके लिए आप रोजाना एक मुठ्ठी भर कर भूने हुए चने को खाएं। भूने चने खाने से आपको भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे आप ओवरइटिंग से भी बच पाएंगे। जिससे भूख कम लगती है और आपका वजन भी कम हो जाते है।
अपनी डाइट में कैसे शामिल करे भूने चने?
अपनी डाइट में भूने चने को शामिल करने के लिए आप इस सुबह ब्रेकफास्ट के समय से शुरू करें। इसके अलावा जब भी आपका कुछ भी खाने का मन करें आप थोड़े-थोड़े भूने चने खाते रहे। इससे आप कम समय में जल्दी वजन कम कर सकेंगे। और साथ ही आपके बाहर के खाना-खाने की अदात भी छूट जाएंगी।