Importance of Current Affairs in UPSC: Current Affair को UPSC की कुंजी कहा जाता है, इसके बिना आप UPSC के पहले चरण को सफल कर ही नहीं सकतें। अब जब पहला चरण ही पास नहीं हो पाएगा, तो बाकि का तो सवाल ही नहीं उठता। लेकिन सवाल यह आता है कि आखिर UPSC में सफलता के लिए करेंट अफेयर्स को कितना पढ़े, किन रिसोर्सेज से पढ़े और कब तक के करेंट अफेयर्स पढ़े। इन बात के बारे में सोचना काफी नॉर्मल हैं, इसी परेशानी में Aspirants समय बर्बाद कर देते हैं और जब तक उन्हें इस बारे में पता चलता है तब तक प्रिलिमस परीक्षा का समय आ जाता है। अगर आप भी इसी परेशानी में हैं और जानना चाहते हैं कि करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए क्या पढ़े, कितना पढ़े और कहा से पढ़े? तो आइए जानते हैं इस बारे में।
Importance of Current Affairs in UPSC, जाने तैयारी करने का सही तरीका
1. Newspaper – Current Affair को कवर करने के लिए सबसे पुराना और बेस्ट रिसोर्स न्यूजपेपर को ही माना जाता है। आप किसी भी UPSC Topper से या इस परीक्षा की तैयारी करने वाले किसी भी एस्पिरेंट से पूछेंगे तो आपको सबसे पहले आपको न्यूजपेपर से ही करेंट अफेयर्स पढ़ने की सलाह दी जाएगी। इसके लिए आपको केवल 40 से 45 मिनट निकालने हैं, और पूरा न्यूजपेपर पढ़ने की जरूरत नहीं हैं इसमें आपके सिर्फ पहला पन्ना, संपादकीय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध देखने हैं। हर दिन आप इन्हें कवर करें और साथ ही साथ हर न्यूज के नोट्स भी बना ले, जिससे आपको रिवजन के समय उन्हें फिर से पढ़ना न पढ़ें।
2. Monthly Magazine – Current Affair के दूसरें रिसोर्स के लिए आप मंथली मैगजीन की मदद ले सकते हैं, इसमें आपको पूरे महीने में होने वाली या हो चुकी उन सभी महत्वपूर्ण घटनाओं और आयोजनों से जुड़ी सभी बातों के बारे में पता चलता रहेगा, जिसका जिक्र परीक्षा में भी किया जा सकता है। इसलिए अखबार के बाद आपको हर टॉपर्स या UPSC टीचर मंथली मैगजीन को पढ़ने की सलाह देगा। अब बात करते हैं इसके लिए आपको कितना समय देना है। तो दोस्तों मंथली मैगजीन आपको महीने में एक बार ही मिलेगी, जिसमें आपको पूरी महीने यानि 30 या 31 दिन में हुई कई बातों के बारे में बताया गया होगा।
3. Yojna – हर साल हमारे देश में कई तरह की योजनाओं को लागु किया जाता है, जिसे जुड़े सवाल हमेशा से ही UPSC में पुछे जाते हैं और केवल प्री में ही नहीं बल्कि मैंस परीक्षा में और इंटरव्यू में भी आपको इस पॉइंट्स से जुड़े टॉपिक्स सुनने को मिल जाएंगे। अब इसकी तैयारी कैसे करें क्योंकि न्यूजपेपर और मंथली मैगजीन में तो आपको इस बारे में थोड़ी ही डिटेल्स मिलेगी, लेकिन UPSC तो आपसे इसके बारे में पूरी जानकारी चाहता है वो भी लिमिटेड वर्डस मे। अब इसका जवाब देने के लिए तो आपके पास इस पॉइंट से जुड़ी सारी डीटेल होनी चाहिए। तो इसके लिए सरकारी वेबसाईट की मदद ले सकते हैं, जिसमें आपके काम सबसे ज्यादा PIB आएंगी, इस वेबसाईट में आपको देश में लागु होने वाली सभी योजनाओं के बारे में पता चल जाएगा साथ ही इसमें लगने वाली धनराशि, योजना का लाभ किन को मिलेगा।