Tuesday, January 13, 2026

गूगल मैप्स का नया फीचर, पार्किंग में कार ढूंढना हुआ अब मिनटों में!

by Siddhik Times
0 comment
गूगल मैप्स

क्या आप कभी किसी शॉपिंग मॉल या व्यस्त बाजार में अपनी गाड़ी पार्क करके भूल गए हैं? घंटों खोजने के बाद भी अपनी गाड़ी का पता लगाने में हार मान ली है? चिंता न करें, आप अकेले नहीं हैं! पार्किंग की जगह भूलना एक आम समस्या है, लेकिन अब गूगल मैप्स की मदद से आप आसानी से अपनी गाड़ी ढूंढ सकते है।

गूगल मैप्स में कुछ शानदार फीचर्स हैं जो आपको आसानी से अपनी पार्क की हुई कार ढूंढने में मदद कर सकते हैं। आइए इनमें से कुछ बेहतरीन तरीकों पर नज़र डालें:

1. अपनी पार्किंग लोकेशन सेव करें:

जब आप अपनी कार पार्क कर लें, तो बस गूगल मैप्स खोलें और अपने प्रेजेंट लोकैशन पे क्लिक करें। आपको एक ब्लू पिन दिखाई देगा। इस पिन पर टैप करने से तीन विकल्प आएंगे: “सेव योर पार्किंग”, “सेट एज़ डिफॉल्ट पार्किंग,” और “कैंसल”। “सेव योर पार्किंग” विकल्प को चुनें। आप यहां अतिरिक्त विवरण भी जोड़ सकते हैं, जैसे कि पार्किंग नंबर, फोटो, या यहां तक ​​कि वॉइस नोट भी, जो आपको अपनी गाड़ी को और आसानी से ढूंढने में मदद करेगा।

2. Google Assistant का उपयोग करें:

अपनी पार्किंग की लोकेशन सेव करने के बाद, आप Google Assistant से भी अपनी कार ढूंढने में मदद ले सकते हैं। बस “Hey Google, find my parked car” कहें और Google Assistant आपको आपकी कार की लोकेशन पर नेविगेट कर देगा।

3. टाइमलाइन का उपयोग करें:

यदि आप अपनी पार्किंग की लोकेशन सेव करना भूल गए हैं, तो भी चिंता न करें। गूगल मैप्स में “टाइमलाइन” फीचर होता है जो आपके स्थान के हिस्ट्री को ट्रैक करता है। आप यह देखने के लिए अपनी टाइमलाइन को चेक कर सकते हैं कि आपने अपनी गाड़ी आखिरी बार कब पार्क की थी

4. ऑफलाइन मैप्स का उपयोग करें:

यदि आप किसी ऐसी जगह जा रहे हैं जहां इंटरनेट कनेक्शन अच्छा नहीं है, तो सुनिश्चित करें कि आप उस एरिया के लिए गूगल मैप्स को ऑफ़लाइन डाउनलोड कर लें। इस तरह, आप अपनी पार्किंग की लोकेशन सेव कर सकते हैं और Google Assistant का उपयोग करके अपनी कार ढूंढ सकते हैं, भले ही आपके पास इंटरनेट कनेक्शन न हो।

तो अगली बार जब आप कहीं पार्किंग करें, तो इन आसान टिप्स का इस्तेमाल करें और अपनी गाड़ी को ढूंढने में समय बर्बाद करने से बचें! 

फिट रहने के साथ कमाए पैसे भी: शुरू करें ये बिजनेस

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved