Friday, January 16, 2026

क्या अपमान करने और अपशब्द बोलने से ग्रह बनते हैं दुश्मन? जानें अशुभ फल

by Siddhik Times
0 comment

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनका प्रभाव हमारे स्वभाव, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, धन-संपदा, शिक्षा, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों पर पड़ता है। ग्रहों की स्थिति के आधार पर ज्योतिषी जन्म कुंडली बनाते हैं और व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताते हैं।

आजकल के बदलते परिवेश में लोग अपनी भावनाओं को नियंत्रण में नहीं रख पाते हैं। छोटी-छोटी बातों पर वे दूसरों को गालियां देते हैं उनका अपमान करते हैं। जो की ये एक बहुत ही बुरी आदत है। ज्योतिष के अनुसार, किसी का अपमान करना और उन्हे अपशब्द बोलना अशुभ फल देता है।

ज्योतिषीय दृष्टिकोण:

ज्योतिष के अनुसार, पिता, माता, भाई, बहन, गुरु, स्त्री, गरीब, श्रमिक, ससुराल वाले और वृद्धजन सभी किसी न किसी ग्रह से संबंधित होते हैं। जब हम किसी को अपशब्द बोलते है या उसका अपमान करते हैं, तो उस समय हम उनसे संबंधित ग्रहों का भी  अपमान कर रहे होते हैं। जिससे उस ग्रह के अशुभ प्रभाव हमारे जीवन में नेगटिव परिणाम देना शुरू कर देते हैं।

उदाहरण:

  • अगर कोई व्यक्ति अपने पिता का अपमान करता है, तो पिता के कारक सूर्य ग्रह उसके विरुद्ध हो जाते हैं। इससे उसके जीवन में आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं।
  • अगर कोई व्यक्ति अपनी मां का अपमान करता है, तो चंद्रमा उसके विरुद्ध हो जाते हैं। इससे उसके जीवन में मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं आ सकती हैं।
  • अगर कोई व्यक्ति अपने भाई या दोस्त को गाली देता है, तो मंगल उसके विरुद्ध हो जाता है। इससे उसके जीवन में संघर्ष और कलह बढ़ सकती है।
  • अगर कोई व्यक्ति अपनी बहन, बुआ, बेटी या किन्नर को गाली देता है, तो बुध उसके विरुद्ध हो जाता है। इससे उसके जीवन में परेशानियां और बाधाएं आ सकती हैं।
  • अगर कोई व्यक्ति अपने गुरु, संत, देवता या ब्राह्मण का अपमान करता है, तो बृहस्पति उसके विरुद्ध हो जाता है। इससे उसके जीवन में शुभ फल प्राप्त होने में बाधा आ सकती है।
  • अगर कोई व्यक्ति किसी भी स्त्री का अपमान करता है, तो शुक्र उसके विरुद्ध हो जाता है। इससे उसके जीवन में प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।
  • अगर कोई व्यक्ति गरीबों, वंचितों या श्रमिकों का अपमान करता है, तो शनि उसके विरुद्ध हो जाता है। इससे उसके जीवन में कठिनाइयां और परेशानियां आ सकती हैं।
  • अगर कोई व्यक्ति अपने ससुराल वालों का अपमान करता है, तो राहु उसके विरुद्ध हो जाता है। इससे उसके जीवन में विवाह संबंधी परेशानियां आ सकती हैं।
  • अगर कोई व्यक्ति बेसहारा वृद्धजनों या असहाय बुजुर्गों का अपमान करता है, तो केतु उसके विरुद्ध हो जाता है। इससे उसके जीवन में दुर्भाग्य आ सकता है।

किसी का अपमान करना, गाली देना और अपशब्द बोलना एक बहुत ही बुरी आदत है। इससे हमारे जीवन में नकारात्मक प्रभाव आते हैं। इसलिए, हमें दूसरों के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। हम इस बारे में किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करते हैं और इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

गूगल मैप्स का नया फीचर, पार्किंग में कार ढूंढना हुआ अब मिनटों में!

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved