Sunday, December 7, 2025

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में निकली कई पदों में वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024

by Siddhik Times
0 comment
UKPSC Recruitment

tUttarakhand Public Service Commission Recruitment: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने होम डिपार्टमेंट के अंतर्गत कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, आयोग ने 222 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, और फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर शामिल हैं। इसमें आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी से 20 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UKPSC Recruitment के लिए शैक्षणिक योग्यता

सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की होनी चाहिए। जबकि फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास साइंस स्ट्रीम के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए । इसके अलावा 6 महीने का कंप्यूटर कोर्स भी किया हो।

इसे भी पढ़े: TNPSC ग्रुप-4 भर्ती 2024: 6244 पदों के लिए आवेदन शुरू, 9 जून को परीक्षा

UKPSC Recruitment के लिए आयु सीमा

इन सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच है। हालांकि, राज्य सरकार के नियमों के तहत रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

UKPSC भर्ती प्रक्रिया

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट क्वालीफाई करने के बाद लिखित परीक्षा होगी। मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। वहीं, प्रादेशिक सेना में दो वर्षों का अनुभव रखने वालों और एनसीसी (NCC) के ‘बी’ और ‘सी’ सर्टिफिकेट धारक को प्रेफरेंस दी जाएगी।

UKPSC Recruitment के लिए आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से युवा उत्तराखंड पुलिस में अपना करियर बना सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

इसे भी पढ़े: UPSC में करेंट अफेयर्स का महत्व और जाने तैयारी का सही तरीका

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved