Table of Contents
Monsoon travel destinations: जल्द ही लोगों को इस तेज और चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने के लिए मानसून दस्तक देने वाला है। झमाझम बारिश का ये मौसम हो और आप अपने परिवार, दोस्तों या चाहने वाले के साथ किसी ऊंचे से पहाड़ पर घुमने गए हो, तो इसका एक अलग ही मजा है। अगर आप भी इस मानसून कही घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारे पास आपके लिए कई बेहतरीन जगहों के नाम है, जहां आप रिमझिम बारिश के साथ खूबसूरत नजारों के भी मजे ले सकते हैं।
ये बात तो हम सभी जानते ही हैं कि बारिश के मौसम में ही नेचर की असली खूबसूरती देखने को मिलती है, इस मौसम में सब कुछ खिल सा जाता है। वहीं अगर इस मौसम में पहाडों का टूर हो जाए तो क्या ही कहना। भारत में आपको कई ऐसी जगहें देखने को मिल जाएंगी, जहां मानसून में जाना आपके लिए जैसे धरती पर स्वर्ग में पहुंच जाने जैसा होगा। आइए जानते हैं उनके बारे में।
माउंट आबू
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है राजस्थान में स्थित माउंट आबू का वैसे तो राजस्थान को सबसे गर्म प्रदेशों में से एक कहा जाता है, लेकिन यहां स्थित हिल स्टेशन माउंट आबू लोगों की पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक है। मानसून के मौसम में माउंट आबू जाना कई लोगों का सपना होता है। यहां आपको प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने के साथ ही कई मंदिरों के दर्शन करने का भी मौका मिलेगा। बारिश में माउंट आबू की झीलों और पहाड़ों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। तो एक बार इस जगह जाने का प्लान जरूर बनाएं।
कोडाइकनाल
तमिलनाडु में बसा कोडाइकनाल घूमने के लिए बेहद खूबसूरत माना जाता है। यहां आपको प्राकृतिक से जोड़ने वाली कई जगहों मिल जाएगी। इसे ‘प्रिंसेस ऑफ हिल स्टेशन्स’ के नाम से भी जाना जाता है। बारिश के मौसम में यहां की हरियाली और मौसम में छाई हल्की नेचुरल धुंध का व्यू देख कर आप हर बार यहां आने का प्लान जरूर बनाएंगें।
कुर्ग
मानसून के दिनों में कर्नाटक भी काफी खूबसूरत दिखने लगता है खासतौर पर कर्नाटक का कुर्ग, जहां जाना कई लोगों का सपना भी होता हैं। यहां के हरे-भरे जंगल और पहाड़ों से गिरते झरने बारिश में और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देते हैं। वहीं मानसून में यहां पर आप कॉफी के हरे बागानों के नजारों का भी मजा ले सकते हैं।
मुन्नार
अगर एक नेजर लवर हैं और आपको हरियाली भरी जगह विजिट करना पसंद है, जहां जाकर आप सुकून भरा वक्त बिताना चाहते हैं। तो आपको एक बार मुन्नार जरूर ही जाना चाहिए। केरल स्थित मुन्नार मानसून के मौसम में जाने के लिए बेहद मशहुर माना जाता है। क्योंकि इस दौरान यहां का मौसम और चाय के बागानों का व्यू काफी खूबसूरत रहता है।