Tuesday, January 13, 2026

वनप्लस के नए स्मार्टफोन OnePlus 12 की खासियतें और कीमत: इस दिन होगा सब पता

by Siddhik Times
0 comment
OnePlus 12

OnePlus कंपनी अपने एक दशक पूरा करने जा रही है, और इस मौके पर OnePlus ने एक नये स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट का ऐलान किया है। वीबो पर साझा की गई पोस्ट के अनुसार, इस शानदार लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन 4 दिसंबर को किया जाएगा। इस फोन को इंडिया में अगले साल यानि 2024 में लॉन्च किया जा सकता है

इस लॉन्चिंग इवेंट के माध्यम से, OnePlus कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक नए फोन, OnePlus 12, को पेश करने का निर्णय लिया है। चर्चा में बने हुए OnePlus 12 की लॉन्चिंग की आधिकारिक जानकारी ने यूजर्स के उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

OnePlus Ace 3 की संभावना

हालांकि लोगों को उम्मीद है कि वनप्लस कंपनी इस ईवेंट मे OnePlus 12 के साथ-साथ OnePlus Ace 3 को भी मार्केट में प्रस्तुत कर सकती है।

OnePlus 12 विशेषता

प्रोसेसर:
OnePlus 12, स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 3 चिपसेट से लैस होगा, जो क्वालकॉम ने हाल ही में लॉन्च किया है।

कैमरा :
OnePlus 12 में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल LYT-T808 सेंसर और ओप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) शामिल हैं। इसमें 48-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी होगा। फ्रंट-फेसिंग कैमरा में 32-मेगापिक्सल शामिल है।

बैटरी:
OnePlus 12 स्मार्टफोन 5,400mAh बैटरी के साथ लाए जाने की उम्मीद की जा रही है।

डिस्प्ले:
रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 12 में 6.82 इंच का BOE X1 OLED डिस्प्ले होगा जिसमें 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन ColorOS 14-आधारित Android 14 पर चलेगा। इसके डिस्प्ले की खास बात यह है, कि इसमें गोरिला ग्लास v5 का पर्टेक्टशन देखें को मिलता है पंच होल डिजाइन में डिस्प्ले को बनाया गया है

रैम और स्टोरेज:
OnePlus 12 के टॉप वेरिएंट को कंपनी 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ ला सकती है।

वनप्लस कंपनी का कहना है कि यह इस लॉन्च के माध्यम से अपने 10वें वार्षिकोत्सव का आयोजन कर रही है, जिससे यह इवेंट और भी खास बन जाएगा । दरअसल, इसी दिन कंपनी की स्थापना हुई थी।

ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy A25 5G Smartphone-लॉन्च से पहले ही हो रहा है धमाल!

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved