Tuesday, April 28, 2026

12वीं के बाद इन हाई डिमांड फील्ड्स मे बना सकते है अपना करियर, जो बना सकते हैं आपका भविष्य

by Siddhik Times
0 comment
Best Career Option After 12th- Siddhik Times

Best Career Option After 12th: फरवरी के अखिरी हफ्ते से 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की शुरूवात होने वाली है। जिसकी तैयारी छात्र जोर-शोर से कर रहे हैं। इसके बाद से छात्रों को असली चैलेंज शुरू होता है। जिसमें सबसे पहला कदम अपने लिए एक अच्छे करियर चुनना होता है। लेकिन कई बार छात्र कोर्सिस चुनने में इतने कंफ्युज हो जाते हैं कि उन्हें समझ नहीं आता कि वह किसे चुने। ऐसे में आज हम आपके लिए 12वीं के बाद के कुछ करियर ऑप्शंस लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप अपने लिए एक Best Career Option चुन सकते हैं।

Best Career Option After 12th, जो बना सकते हैं आपका भविष्य

1. Content Writer: लिखने के शौकिन है तो आपके लिए यह कोर्स सबसे बेहतर है। इसमें आप अपने पेसन को फॉलों करने के साथ-साथ अपने करियर को एक नई राह दे सकते हैं। इस कोर्स को करने का फायदा यह है कि अब कंटेंट राइटिंग के काम को आप घर बैठे भी कर सकते हैं। कई कंपनियां आपको मिल जाएंगी जो घर से काम करने पर भी आपको अच्छी सैलरी ऑफर करती है।

2. Law: अगर आप कानून से जुड़े मुद्दों में रूचि रखते हैं तो, आपके लॉ करना चाहिए। यह 3 साल की इंटीग्रेटेड लॉ डिग्री है। इसमें एडमिशन लेने के लिए आपको पहले एक प्रवेश परीक्षा में सफल होने पड़ेगा। जिसमें सफल होने के बाद छात्र को लॉयर बन जाते हैं। इसके बाद भी आप अपनी पढ़ाई को जारी रखते हुए लीगल एडवाइजर, सिविल जज, ऑफिसर्स, अटोर्नी जनरल, क्रिमिनल प्रोफाईलर्स, लीगल एक्सपर्ट आदि के प्रोफेशन में भी जा सकते हैं।

3. Cybersecurity Course: सोशल मीडिया के जमाने में आए दिन साइबर फॉड के मामले आते ही रहते है। जिससे जल्द आने वाले समय में साइबरसिक्योरिटी एक्सपर्ट की मांग बढ़ने वाली है। हर छोटी-बड़ी कंपनी में आने वाले दिनों में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की जरूरत पड़ेगी, जिसके चलते आपको आसानी से इस लाइन में नौकरी मिल सकती है। इसके देखते हुए 12वीं पास करने वाले छात्र साइबरसिक्योरिटी कोर्स कर सकते हैं। इस कोर्स को आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं।

4. Mass Communication: इन दिनों सोशल मीडिया के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए बच्चों में मास कम्युनिकेशन की तरफ ज्यादा रूझान देखने को मिल रहा है। कई छात्र 12वीं के बाद इसे ही अपने करियर के लिए चुन रहे हैं। मास कम्युनिकेशन में छात्रों को कई तरह के आप्शंस मिल जाएंगे, जिनमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो, डिजिटल मीडिया जैसे कई ऑप्शंस शामिल है। कई विश्वविद्यालयों की तरफ से 12वीं के बाद मास कम्युनिकेशन का कोर्स करवाया जाता है। जिसे करने के बाद आप किसी भी बड़े समाचार पत्रों या टेलीविजन चैनलों में अच्छे पद पर काम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को इंग्लिश में फ्लूएंट बनाने की जानिए ये आसान टिप्स

5. Event Management: 12वीं के बाद अगर आप इवेंट मैनेजमेंट में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो, इसमें आपके पास कई आप्शंस हैं। इवेंट मैनेजमेंट कोर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड़ में किए जा सकते है। जिसे आप अपनी पसंद से चुन सकते हैं। हमारे देश में कई कॉलेज है जहां इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में पढ़ाई की जाती है इसके अलावा ऑनलाइन पोर्टल भी है जिनके माध्यम से सर्टिफिकेशन कोर्स किए जाते है। आज के समय में इवेंट मैनेजमेंट उन प्रोफेशन में से एक है जिनकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

6. Interior Designing: आज के समय में बच्चे कोर्स भी ट्रेंड के हिसाब से चुनते हैं। जिसमें इंटीरियर डिजाइनिंग काफी चर्चित कोर्स हैं। इस लाइन में छात्र 12वीं के बाद आसानी कदम रख सकते हैं। यहां आप सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स कर सकते हैं। इसके लिए सर्टिफिकेट कोर्स करीब 6 महीने से 1 साल तक का होता है, वहीं डिप्लोमा कोर्स 1 से 2 साल का होता है। इसके अलावा इंटीरियर डिजाइनिंग का डिग्री कोर्स 3 से 4 साल तक के समय के लिए होता है। इस फील्ड में लगातार करियर की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसलिए इसे छात्रों के लिए बेहतर करियर माना जाता है।

7. Market Research Analyst: आज के समय में लोगों के लिए पैसा सबसे ज्यादा जरूरी है। जिसका सबसे आसान रास्ता शेयर मार्किट में पैसे इन्वेस्ट करना है। लेकिन इसमें रिस्क भी बहुत है, जिससे बचने के लिए लोग पहले सर्वे और रिसर्च करवाते हैं। खास कर वो कंपनियां जो मार्केट में अपना मोटा पैसा लगाने जा रही हैं। इसके लिए जरूरत पड़ती है, मार्केट रिसर्च एनालिस्ट। जिस वजह से इस कोर्स की डिमांड बढ़ रही है। इस कोर्स को करने के लिए आपकी मार्केटिंग, इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी और स्टैटिस्टिक्स में गहरी पकड़ होनी चाहिए। इसे सिखाने के लिए कई विश्वविद्यालय है जो इसके लिए कोर्स करवाते हैं। जिसकी मदद से आप यह सभी चीजें सीख सकते हैं। और इस फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं।

Best Career Option After 12th: 12वीं के बाद करियर चुनना एक महत्वपूर्ण निर्णय है। इसलिए, इस निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। अपनी रुचि, कौशल और भविष्य की संभावनाओं पर विचार करके ही कोई निर्णय लें।

Business Ideas- फिट रहने के साथ कमाए पैसे भी: शुरू करें ये बिजनेस

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved