Sunday, December 7, 2025

Holi 2024: 2024 मे कब है होली? जाने होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि!

by Siddhik Times
0 comment
Holi 2024

Holi 2024: होली एक ऐसा त्योहार है जो रंगों, खुशियों और उत्साह का प्रतीक है। यह त्योहार भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जो हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। 2024 में होली 25 मार्च , सोमवार को मनाई जाएगी। होलिका दहन 24 मार्च को होगा।

होली दहन की पौराणिक कथा के अनुसार

पुराणों के अनुसार हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रहलाद, जो भगवान विष्णु में अटूट विश्वास रखने वाला भक्त पुत्र पैदा हुआ। जो भगवान विष्णु का परम भक्त था और प्रहलाद पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा–दृष्टि थी। हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रहलाद को आदेश दिया कि वह उसके अतिरिक्त किसी और की भक्ति न करे। परन्तु प्रहलाद ने अपने पिता हिरण्यकश्यप का आदेश नहीं माना। हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को आदेश दिया की वह प्रहलाद को अपनी गोद में बैठाकर अग्नि में बैठ जाए। होलिका को यह वरदान प्राप्त था की अग्नि उसको नुकसान नहीं पंहुचा सकती। परन्तु हुआ इसके बिलकुल विपरीत भगवान विष्णु की कृपा से होलिका अग्नि में जल गयी और प्रहलाद को कुछ नहीं हुआ। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा को होली मनाई जाती है। होलिका दहन का पर्व यह सन्देश देता है की भगवान हमेशा अपने भक्तों की रक्षा के लिए उपस्थित रहते हैं।

होलिका दहन का शुभ महूर्त 2024 | Holika Dahan Shubh Mahurat

होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 24 मार्च देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। महूर्त के अनुसार होलिका दहन के लिए कुल 1 घंटे 14 मिनट का ही समय मिलेगा।

2024 मे कब है होली? Holi 2024, Date and Day

होलिका दहन के अगले दिन होली मनाई जाती है, इसलिए इस साल 25 मार्च, सोमवार को होली है। इस दिन देशभर में धूमधाम से होली मनाई जाएगी।

होलिका दहन की पूजा विधि:

  • होलिका दहन से पहले स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • होलिका दहन स्थल पर लकड़ी, उपले, गोबर के उपले आदि इकट्ठा करें।
  • होलिका की प्रतिमा बनाकर उस पर गेहूं, चावल, मौली, नारियल, फूल आदि चढ़ाएं।
  • होलिका दहन के समय ‘ॐ जय जय प्रभो श्री नृसिंह देवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • होलिका दहन के बाद प्रसाद वितरित करें।

होली के दिन: लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाते हैं। विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। लोग गीत-संगीत और नृत्य का आनंद लेते हैं।

होली का महत्व: होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार भाईचारा और प्रेम का संदेश देता है। होली वसंत ऋतु के आगमन का भी प्रतीक है।

ध्यान रखने योग्य बातें :

  • होली खेलते समय पानी को ज्यादा व्यर्थ न करें।
  • दूसरों को रंग और गुलाल लगाने से पहले उनकी सहमति जरूर लें।
  • ज्वलनशील रंगो का उपयोग न करें।
  • सुरक्षित और खुशी-खुशी होली मनाएं।

होली एक ऐसा त्योहार है जो हमें जीवन में खुशियां और रंग भरने का संदेश देता है। आइए हम सब मिलकर इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और एक दूसरे के साथ प्रेम और भाईचारे का बंधन मजबूत करें।

Disclaimer: लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों से एकत्र की गई है और इसकी पूर्ण सटीकता या पूर्णता की गारंटी नहीं दी जाती है।

Read Also | महाशिवरात्रि 2024: 3 शुभ योगों के साथ आ रहा है यह पावन पर्व, जाने शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved