Thursday, December 4, 2025

Heat Wave Safety Tips: भीषण गर्मी के मौसम में खुद के ऐसे रखे सुरक्षित

by Siddhik Times
0 comment
Heat wave safety tips

Heat wave safety tips: देश के कई राज्यों में इन दिनों गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजस्थान हो या देश की राजधानी दिल्ली सभी इलाकों में पारा 50 डिग्री के आस पास ही जा रहा है। इसे में इस चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को घर से निकलना भी मुश्किल कर दिया है। वहीं लोगों को घर में भी इस बढ़ती गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। एसी हो या कुलर देश में पड़ने वाली इस भीषण गर्मी से लोगों को कभी भी राहत नहीं हैं। इसी बीच लोगों को कई जगहों पर पानी की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है।

इस चिलचिलाती गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने भी देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। इस समय लोगों को अपने शरीर को ठंड़ा और डिहाइड्रेटेड़ रखने की सलाह दी जा रही है। लेकिन इसके बाद भी लोगों इस हीट वेव की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में खुद को डिहाइड्रेटेड कैसे रखे आइए जानते हैं।

दिन के इस समय रहे अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दिन के 12 से 4 बजे के बीच सुरज की किरणों काफी ज्यादा तेज होती है। ऐसे में लोगों को इस समय अपने घरों या ऑफिसों में ही रहने की सलाह दी जा रही है। जिससे वे इस समय चलने वाली हीट वेव से खुद को बचा सकें। लेकिन अगर बाहर काम करना जरूरी है, तो छायादार या ठंडी जगहों में थोड़े-थोड़े समय में आराम करते हुए काम करें।

इसे भी पढ़ें: भीषण गर्मी में किचन को ठंडा रखने के बेहतरीन तरीके

इन चीजों का करें सेवन

गर्मी भरे इस मौसम में लोगों को ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ वाले फल और सब्जियों को खाने की सलाह दी जा रही है। जिससे उनके शरीर में पानी की कमी न हो और वे इन दिनों चलने वाली हीट वेव से खुद को बचा सकें। इसके अलावा लोगों को मीट-मांस से फिलहाल दूरी बनाने के लिए कहा जा रहा है। इसके साथ ही ज्यादा मसालेदार खाना खाने से आपको बचना होगा। अपने रोजाना के खाने में ठड़ी चीजें जैसे दही और छाछ की मात्रा को अधिक करें।

इन कपड़ों को पहने

गर्मी के इस मौसम में खुद के लिए हल्के रंगों के कुछ ढीले-ढाले कपड़े पहने। जब भी धूप में निकले अपने चेहरे और सिर को टोपी, मास्क और चश्मे की मदद से ढक कर ही निकले। सुरज की जला देने वाली किरणों से बचने के लिए बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूले। वहीं अगर जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकले।

इसे भी पढ़ें: भीषण गर्मी से बचने के लिए वीकेंड पर बनाएं इस जगह घूमने का प्लान

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved