Friday, January 16, 2026

बच्चे को बनाना है होशियार और आत्मनिर्भर? तो इन बातों का रखें ध्यान

by Siddhik Times
0 comment
Parenting Tips

Parenting Tips: सभी माता-पिता हमेशा ही अपने बच्चे को बहुत प्यार करते हैं लेकिन ये प्यार तब और बड़ जाता है जब वह छोटा होता है या बचपन में होता है लेकिन जैसे जैसे बच्चे का दिमाग विकसित होता या बच्चा बड़ा होने लगता है। तो माता-पिता का व्यवहार या उनका नजरिया बच्चो के प्रति थोड़ा बदल जाता है। जिसका असर सीधा बच्चे के दिमाग पर पड़ता है। अधिकांश माता-पिता यह नहीं जानते कि बच्चे को छोटे से लेकर बड़े होने तक अधिक ध्यान, प्यार और देखभाल की आवश्यकता होती है। ताकि वे बिना किसी झिझक के अपने माता-पिता से हर बात साझा कर सकें। आज हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर कर रहे है जिनको फॉलो करके आप अपने बच्चे को दूसरे बच्चों की तुलना में अधिक बुद्धिमान, होशियार और अपना दोस्त बना सकते है।

अपने बच्चे की तुलना कभी दूसरे बच्चे से न करें

हर बच्चे की एक अपनी अलग रूचि होती है खूबियाँ और खासियत होती हैं, इसलिए कभी भी अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से न करें। जब आप अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से करने लगते हैं तो उनके मन में नकारात्मक भावनाएं आने लगती हैं और वे नेगटिव सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। इन्ही सब बातों को सोचकर बच्चे परेशान रहने लगते है और फिर हर किसी से दूरी लेते है इसलिए, आपको अपने बच्चे की खूबियों और रूचि को महत्व देना चाहिए। और उन्हें प्रोत्साहित करें ताकि बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ता रहे।

बिना उनकी बात सुने उन्हें न डाटें

अधिकतर माता-पिता अपने बच्चों की गलती करने पर उन्हें बुरी तरह से डाटने लगते हैं। हालाँकि, इससे बच्चे के दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अगर आपका बच्चा किसी गलती के लिए माफी मांगता है तो चिल्लाने की बजाय उसे माफ कर दें। और ऐसे समय में उनसे धीरे से प्यार से बात करें और उन्हें समझाएं ताकि वे आगे ऐसी गलतियां न करें। कई बार बच्चे माता-पिता की डांट और पिटाई के डर से अपनी गलतियां छिपाने लगते हैं। कुछ समय बाद वही डर उन बच्चों के झूठ बोलने का कारण बन जाता है।

इसे भी: बच्चों को इंग्लिश में फ्लूएंट बनाने की जानिए ये आसान टिप्स

बच्चों की गलतियों को स्वीकारें

कई बार माता-पिता अपने बच्चों की गलतियों को स्वीकार नहीं करते हैं और उन्हें हर समय उन गलतियों के लिए ताना मारते, डांटते और चिल्लाते रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, आपके इस तरह के व्यव्हार इस रवैये से बच्चों के दिमाग पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। अगर आपका बच्चा कोई गलती करता है और माफी मांगता है तो आपको उसे माफ कर देना चाहिए न कि उस पर चिल्लाना चाहिए। यदि माता-पिता बच्चे की गलतियों को स्वीकार करते हैं और उन्हें प्यार से समझाते हैं तो बच्चा किसी भी चीज को और अधिक सीखने की कोशिश करता है और उसका आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे वह हर काम को पूरी लगन और एकाग्रता के साथ करने का प्रयास करने लगता है।

बच्चों के सामने लड़ाई से बचे

ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चों के सामने ही झगड़ा चालू कर देते हैं, जिसका असर बच्चों के दिमाग पर पड़ता है। और वे अपने माता-पिता को सब कुछ बताने और उनसे बात करने में भी डरने लगते हैं। माता-पिता के बीच रोज-रोज होने वाले लड़ाई और झगड़े ही बच्चे के अकेले रहने का एकमात्र कारण हैं। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें कि आप बच्चे के सामने बिल्कुल भी झगड़ा न करें।

बिना शर्त के बच्चों को प्यार करें

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका बच्चा क्या करता है या क्या कहता है, माता-पिता उन्हें बताएं कि वे उनसे बहुत प्यार करते हैं और उनका समर्थन करते हैं। इससे उन्हें जोखिम उठाने, अपनी गलतियों से सीखने, खुश और सफल व्यक्ति बनने के लिए प्रेरणा मिलती है।

अपने बच्चों के लिए बने रोल मॉडल

बच्चें हमेशा अपने बड़ों और समाज को देखकर सीखते हैं। ऐसे में हर माता पिता का कर्तृव्य बन जाता है कि आप उन्हें दया, करुणा, सम्मान और समाज के प्रति जिम्मेदारी भी सिखाए। अपने बच्चे को नए अनुभवों और गतिविधियों से अवगत कराएं।

घर पर बनाए सकरात्मक माहौल

प्रत्येक माता पिता को घर पर ऐसा माहौल बनाना चाहिए जहाँ उनका बच्चा अपने विचारों और भावनाओं को बिना किसी झिझक और डर के आपके साथ शेयर आकर सकें। बिना किसी निर्णय लिए बच्चों की बात सुनें और उनका समर्थन एवं मार्गदर्शन करें। इससे आपके और आपके बच्चे के बीच एक मजबूत बंधन बनेगा।

डिस्क्लेमर : यहाँ प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए है। इसे व्यावसायिक सलाह की जगह नहीं लिया जाना चाहिए। अपने बच्चे की पालन-पोषण, स्वास्थ्य, या किसी अन्य संबंधित क्षेत्र में कोई भी निर्णय करने से पहले, योग्य पेशेवर या विशेषज्ञों से परामर्श करना सुझाया जाता है।

इसे भी: परीक्षा में स्ट्रेस से कैसे निपटें: परीक्षा में सफलता के टिप्स

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved