Table of Contents
PM Jan Aushadhi Kendra: देशवासियों के जीवन को और ज्यादा सुलभ करने के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र (PM Jan Ausadhi Kendra) खोलने वाले युवाओं को 2 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है । इससे न केवल जरूरतमंदों को कम पैसों में जेनेरिक दवाइयां (Generic Medicines) मिलेंगी बल्कि एक अच्छ रोजगार का अवसर भी पैदा होगा।
गौरतलब है प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र (PM Jan Ausadhi Kendra) खोलने के लिए कुछ शर्तों (eligibility criteria) का भी पूरा होना जरूरी है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं क्या हैं वो शर्तें, साथ ही PM जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया भी समझते हैं।
PM जन औषधि केंद्र खोलने के लिए इन दस्तावेजों को रखें बिल्कुल तैयार
PM जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जिसमें B. Pharma या D. Pharma का सर्टिफिकेट सबसे अहम है। इसके अतिरिक्त आपके पास 120 वर्ग फुट की जमीन भी होनी चाहिए। साथ ही आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, फार्मासिस्ट पंजीकृत सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र और खुद का मोबाइल नंबर भी होना आवश्यक है। यदि आप भी इन शर्तों को पूरा करते हैं तो आप भी अपना अगला PM Jan Ausadhi Kendra खोल सकते हैं।
हालांकि, तीन ही श्रेणियां हैं जिनको PM जन औषधि केंद्र खोलने हेतु नामांकित किया गया है। इसी कड़ी में पहली श्रेणी में डॉक्टर, फार्मासिस्ट अथवा मान्यता प्राप्त मेडिकल प्रैक्टिशनर को रखा गया है। साथ ही दूसरी क्षेणी में ट्रस्ट, प्राइवेट अस्पताल तथा NGO ( नॉन गवर्मेंटल ऑर्गेनाइजेशन) को स्थान दिया गया है। इसके अतिरिक्त तीसरी श्रेणी में उन लोगों को स्थान मिला है जिनको स्वयं केंद्र सरकार ने नॉमिनेट किया है।
PM जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन की प्रक्रिया
यदि आप भी उपरोक्त दी गई PM Jan Ausadhi Kendra खोलने की शर्तों को मान्य करते हैं और आपके पास बताए गए सभी दस्तावेज भी हैं, तो आप सरकार की आधिकारिक janaushadhi.gov.in की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सरकार भी करेगी 2 लाख की मदद, होगी बंपर कमाई
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र चालू करने के लिए सरकार की तरफ से इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए 2 लाख रुपए की मदद भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त यदि आप महीन में 5 लाख तक की दवाओं की खरीददारी करते हैं तो आपको 15% या 15 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि से भी सम्मानित किया जाएगा।
नजर डालें यदि कमाई पर तो आपको 20% तक तो कमीशन मिलेगा ही जिससे बंपर कमाई होगी। साथ ही आपको मासिक बिक्री पर 15% का अतिरिक्त इनसेंटिव भी मुहैया कराया जाएगा। आधिक जानकारी के लिए सरकार की आधिकारिक janaushadhi.gov.in की वेबसाइट पर जाए।