Thursday, February 12, 2026

Bhagya Laxmi Yojana: बेटियों के भविष्य के लिए UP सरकार से मिलेगी लाखों रुपए की आर्थिक मदद

by Siddhik Times
0 comment
UP Bhagya Laxmi Yojana

Bhagya Laxmi Yojana: केंद्र और राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, जिनका उद्देश्य लोगों के जीवन को बेहतर बनाना होता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी बेटियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। इस योजना का नाम है “भाग्य लक्ष्मी योजना”

क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की भाग्य लक्ष्मी योजना (Bhagya Laxmi Yojana in UP)?

भाग्य लक्ष्मी योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों को जन्म से लेकर विवाह तक सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाती है!

Uttar Pradesh Bhagya Laxmi Yojana

Uttar Pradesh Bhagya Laxmi Yojana

उत्तर प्रदेश सरकार की भाग्य लक्ष्मी योजना के लाभ (Benefits of Bhagya Laxmi Yojana):

भाग्यलक्ष्मी योजना के तहत, गरीब परिवार में पैदा हुई बेटी के माता-पिता को सीधे 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलती है, जो उनके खाते में जमा किए जाते हैं। इसके साथ ही, बेटी की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनका शिक्षा से जुड़ा भविष्य मजबूत हो सके। योजना के अंत में, बेटी के विवाह के लिए भी आर्थिक समर्थन प्रदान किया जाता है।

  • गरीब परिवारों की बेटियों को जन्म के समय 50,000 रुपये की आर्थिक मदद
  • बेटियों की पढ़ाई के लिए कक्षा के हिसाब से आर्थिक मदद
  • बेटी की शादी के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद
  • इस योजना के तहत एक परिवार की दो बेटियों को ही पैसा मिलेगा

उत्तर प्रदेश सरकार की भाग्य लक्ष्मी योजना (Bhagya Laxmi Yojana) के उद्देश्य:

  • बेटियों की स्थिति में सुधार करना
  • भ्रूण हत्या को रोकना
  • बेटियों को शिक्षित और स्वावलंबी बनाना

भाग्यलक्ष्मी योजना के लिए कौन पात्र है?

  • आवेदक परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए
  • बेटी की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में नहीं होनी चाहिए
  • बेटी के माता-पिता उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए
  • 31 मार्च 2006 के बाद बीपीएल परिवार में जन्म लेने वाली बेटियों को इसका लाभ मिलेगा

उत्तर प्रदेश सरकार की भाग्य लक्ष्मी योजना का आवेदन कैसे करें:

उत्तर प्रदेश सरकार की भाग्यलक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को महिला कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://mahilakalyan.up.nic.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा।

और पढ़ें:  जन्म से ग्रेजुएशन तक: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) का हर कदम पर साथ

फैमिली आईडी योजना (UP Family ID): हर परिवार तक पहुंचेगा रोजगार का अवसर

Visa Free Travel: मलेशिया की यात्रा अब और भी आसान, वीजा फ्री ट्रैवल की सुविधा शुरू

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved