Table of Contents
UGC NET Exam 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के UGC NET जून परीक्षा 2024 में हिस्सा लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। हाल ही में NTA की ओर से UGC NET का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी किया गया पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
कब जारी किया जाएगी सिटी डिटेल्स लिस्ट?
NTA के जारी किए गए नोटिस के अनुसार परीक्षा केंद्रों से जुड़ी शहरों की सूची UGC NET परीक्षा के 10 दिन पहली NTA की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिसको छात्र NTA की अधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
कब आयोजित होगी UGC NET 2024 की परीक्षा?
एनटीए की तरफ से यूजीसी नेट जून की परीक्षा 18 जून, 2024 को ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में 83 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रखी गई है, वहीं दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
ये भी पढ़े : युवाओं के लिए रेलवे में निकली बंपर नौकरियां, आज ही करें आवेदन
कैसे करें UGC NET 2024 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड
Step 1 – सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
Step 2 – इसके बाद यूजीसी नेट 2024 एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
Step 3 – पर्सनल डिटेल्स करके सबमिट करें।
Step 4 – एग्जाम सिटी स्लिप सामने होगी।
Step 5 – एग्जाम सिटी स्लिप की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें।