Thursday, December 4, 2025

दिल्ली में गर्मी का कहर: 41 डिग्री पार, लू का खतरा!

by Siddhik Times
0 comment
Delhi weather

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में मई की शुरुआत से ही गर्मी का प्रकोप जारी है। तेज गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को दिल्ली का तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल का सबसे गर्म दिन रहा।

आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है गर्मी:

IMD के अनुसार, 8 मई तक दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

बारिश की संभावना

9 मई को दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है, लेकिन इससे गर्मी पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। IMD ने अभी तो लू का कोई अपडेट जारी नहीं किया है, लेकिन इन दिनों चलने वाली गर्मी हवाओं से लोगों को इसका एहसास होना शुरू हो चुका है।

इन राज्यों में भी लू का खतरा:

  • मौसम विभाग की अनुसार, 6 मई को बिहार, ओडिशा, विदर्भ, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भीषण लू चल सकती है।
  • गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
  • असम और मेघालय में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

6 से 9 मई के बीच:

  • ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, विदर्भ, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, झारखंड और तमिलनाडु में 1 या 2 स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved