Tuesday, April 28, 2026

युवाओं के लिए लाखों की कमाई का सुनहरा अवसर: हरियाणा सरकार की पहल

by Siddhik Times
0 comment
Modern Retail Store-Business Ideas

Modern Retail Store- गांव में रहकर ही लाखों रुपये कमाने का सपना देखने वालों के लिए यह खबर बेहद ही काम की है। हरियाणा की सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले युवाओं के लिए धमाकेदार स्कीम लांच की है। हरियाणा सरकार की इस स्कीम से युवा लाखों रुपये रोजाना कमा सकते हैं। इस धमाकेदार बिजनेस को शुरू करने के लिए ज्यादा इनवेस्ट करने की जरुरत नहीं होगी और बिजनेस को ग्रो करने में सरकार भी मदद करेगी।

आपको बता दें कि 21 से 35 वर्ष तक आयु वर्ग के लोगों के लिए हरियाणा की सरकार द्वारा अपनी एक खास स्कीम के तहत मॉर्डन रिटेल स्टोर खोलने में मदद कर रही है। बस आपका बारवीं पास होना जरुरी है साथ ही आपके पास 200 वर्ग फुट की एक दुकान होनी चाहिए। गांव में ही मार्डन स्टोर खोलने के लिए आपको हरियाणा सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

आपका आवेदन स्वीकार होने के बाद 10 हजार रुपये जमा करने होंगे। जिसके बाद सरकार की ओर से आपको बेचने के लिए सामान दिया जाएगा। रिटेल स्टोर पर आपको पशु के खाने से लेकर इंसानों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले प्रोडक्ट तक सब मिलता है।

स्टोर में सामान रखवाने के लिए आपको कुछ लाख रुपये जरूर लगाने होंगे लेकिन आपकी कमाई कुछ दिनों में ही इसकी भरपाई कर देगी। इस स्टोर पर ब्रांडेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी बेचे जाते हैं। अच्छी बात ये हैं कि आपको इस स्टोर का सामान लेने के लिए कंपनी के डीलर्स के पास नहीं जाना होगा।

हरियाणा सरकार द्वारा ही आपको सारा सामान मुहैया करा दिया जाता है। मुनाफे की बात की जाए तो स्टोर में बिकने वाले हर सामान पर कम से कम 10 फीसदी का मार्जिन मिलता है।

You may also like

Leave a Comment

cropped-Logo-Siddhik.jpeg

Siddhik Times, we envision a world where information is accessible, empowering, and transformative. We believe in the power of knowledge to shape lives, spark curiosity, and drive positive change in society.

Edtior's Picks

Latest Articles

© Copyright 2024. All Rights Reserved